हरियाणा मुख्यमंत्री श्रमिक पंजीकरण प्रोत्साहन योजना 2024 

हरियाणा मुख्यमंत्री श्रमिक पंजीकरण प्रोत्साहन योजना 2024 
Share Now

मुख्यमंत्री श्रमिक पंजीकरण प्रोत्साहन योजना

हरियाणा सरकार द्वारा प्रदेश में निर्माण श्रीमिकों को लाभ पहुंचाने के लिए नई योजनाओं का संचालन किया जा रहा है जिनके तहत उन्हें लाभ पहुचाया जा रहा है, इसी क्रम में आज हम प्रदेश सरकार द्वारा शुरू की गई नई योजना के बारे में बात करने जा रहे हैं जिसका नाम मुख्यमंत्री श्रमिक पंजीकरण योजना है जिसके तहत पंजीकरण करने वाले श्रमिक को आर्थिक मदद प्रदान की जायेगी। Mukhyamantri Shramik Panjikaran Protsahan Yojana Online Registration के बारे में पूरी जानकारी प्राप्त करने के लिए इस आर्टिकल को अंत तक पढ़ें। 

हरियाणा मुख्यमंत्री श्रमिक पंजीकरण प्रोत्साहन योजना 2024 

हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री नायब सैनी जी ने 19 जून 2024 को प्रदेश में निर्माण श्रमिकों को लाभ पहुंचाने के लिए मुख्यमंत्री श्रमिक पंजीकरण योजना की शुरुआत किया है जिसके तहत पंजीकरण करने वाले श्रमिकों को 1100 रुपए की आर्थिक मदद प्रदान की जायेगी। 

हरियाणा मुख्यमंत्री पंजीकरण प्रोत्साहन योजना के अंतर्गत जो भी निर्माण श्रमिक योजना के तहत रजिस्ट्रेशन करते हैं तो उन्हें ₹1100 की आर्थिक मदद प्रदान की जायेगी। योजना के तहत इस राशि का मुख्य उद्देश्य प्रदेश में निर्माण श्रमिकों के पंजीकरण को बढ़ावा देना है जिससे उनका डेटाबेस तैयार किया जा सके और उनके लिए नई योजनाओं का संचालन भी किया जा सके। 

मुख्यमंत्री श्रमिक पंजीकरण प्रोत्साहन योजना के उद्देश्य

  • प्रदेश में निर्माण श्रमिकों का एक अलग डेटाबेस तैयार करना हैं।
  • निर्माण श्रमिकों के पंजीकरण को बढ़ावा देने के लिए सरकार द्वारा 1100 रुपए की आर्थिक मदद प्रदान करना है।
  • योजना के तहत निर्माण श्रमिकों का एक अलग डेटाबेस तैयार करना है जिससे उनके लिए नई योजनाओं का संचालन किया जा सके। 
  • पंजीकरण करने के लिए 1100 रुपए की मदद की जायेगी और यह राशि केवल एक बार ही देय होगी। 

Key Highlights 

योजना का नामMukhyamantri Shramik Panjikaran Protsahan Yojana 
राज्यहरियाणा
शुरू किया गया नायब सैनी
कैटेगरीहरियाणा सरकार की योजनाएं
लाभार्थीनिर्माण श्रमिक
लाभ₹1100 (केवल एक बार)
पंजीकरण प्रक्रियाऑनलाइन
आधिकारिक वेबसाइट hrylabour.gov.in

मुख्यमंत्री श्रमिक पंजीकरण प्रोत्साहन योजना की पात्रता

  • आवेदक हरियाणा प्रदेश का मूल निवासी होना चाहिए।
  • श्रमिक एच.बी.ओ.सी.डब्ल्यु.डब्ल्यु. बोर्ड में प्रथम बार पंजीकृत होना चाहिए।
  • यह सुविधा, पंजीकरण की तिथि से देय होगी।
  • यह सुविधा, जीवनकाल में एक बार ही देय होगी।

मुख्यमंत्री श्रमिक पंजीकरण प्रोत्साहन योजना के लिए जरूरी दस्तावेज 

  • आधार कार्ड
  • एच.बी.ओ.सी.डब्ल्यु.डब्ल्यु.
  • निवास प्रमाण पत्र 
  • मोबाइल नंबर
  • बैंक खाता
  • शपथ पत्र

मुख्यमंत्री श्रमिक पंजीकरण प्रोत्साहन योजना ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन

  • योजना के तहत रजिस्ट्रेशन करने के लिए सबसे पहले आपको आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा।
  • उसके बाद आपको होमपेज से मुख्यमंत्री पंजीकरण प्रोत्साहन योजना के विकल्प पर क्लिक करना होगा। 
  • अब आपको Registration के विकल्प पर क्लिक करना होगा। 
  • अब आपको सारी जानकारी भरना होगा और जरूरी दस्तावेजों को अपलोड करना होगा।
  • उसके बाद आपको Submit बटन के विकल्प पर क्लिक करना होगा।
  • सत्यापन के बाद पंजीकरण राशि आपके खाते में डीबीटी के माध्यम से भेज दी जाएगी। 

मुख्यमंत्री श्रमिक पंजीकरण प्रोत्साहन योजना शपथ पत्र

योजना में आवेदन करने के लिए आपको अपना शपथ पत्र भी अपलोड करना होगा जिसमे निम्नलिखित बातें लिखी होंगी जिन्हें आपको स्वीकारना होगा। 

  • मेरा एच.बी.ओ.सी.डब्ल्यु.डब्ल्यु. बोर्ड में प्रथम बार पंजीकृत हुआ है।
  • मैं केवल एक बार 1100 रुपए अपने जीवन काल में पंजीकरण के माध्यम से प्राप्त करूंगा या करूंगी।
  • में यह राशि अपने कल्याण कार्य हेतु प्रयोग करूंगा।
  • शपथ पत्र डाउनलोड करने के लिए यहां क्लिक करिए।

Share Now
Scroll to Top