झारखंड सावित्रीबाई फुले किशोरी समृद्धि योजना 2024: आवेदन

सावित्रीबाई फुले किशोरी समृद्धि योजना
Share Now

झारखंड सरकार द्वारा प्रदेश में हाल ही में नई योजनाओं का संचालन किया गया हैं जिनके तहत महिलाए, बालिकाए एवं किसान को लाभ पहुंचाने पर जोर दिए गया है इसी को ध्यान में रखते हुए प्रदेश सरकार ने झारखंड में सावित्रीबाई फुले किशोरी समृद्धि योजना की शुरुआत की है जिसके तहत प्रदेश की बालिकाओं को प्रदेश सरकार द्वारा आर्थिक मदद प्रदान की जायेगी। Savitribai Kishori Samriddhi Yojana Apply Online, Status, Eligibility आदि के बारे में जानने के लिए इस आर्टिकल को अंत तक पढ़ें। 

झारखंड सावित्रीबाई फुले किशोरी समृद्धि योजना 2024

झारखंड सरकार के मुख्यमंत्री श्री हेमन्त सोरेन जी ने में प्रदेश में बालिकाओं को लाभ पहुंचाने के लिए सुकन्या समृद्धि योजना के स्थान पर सावित्रीबाई फुले किशोरी समृद्धि योजना को शुरू किया है जिसके तहत प्रदेश में बालिका शिक्षा पर जोर के साथ साथ बाल विवाह प्रथा का अंत भी किया जायेगा। 

Savitribai Phule Yojana Jharkhand के अंतर्गत बालिकाओं को उच्चतर कक्षाओं की बालिकाओं के शैक्षणिक व्यय में सहयोग कर उनके विद्यालय परित्याग की प्रवृत्ति को कम करना और उन्हें उच्च शिक्षा के लिए प्रोत्साहित किया जायेगा। 

सावित्रीबाई फुले योजना झारखंड के उद्देश्य

  • प्रदेश में महिला सशक्तिकरण को बढ़ावा देना है।
  • बालिका के शिक्षा पर जोर देना।
  • प्रदेश में बाल विवाह के प्रचलन को समाप्त करना है।
  • सावित्रीबाई फुले किशोरी समृद्धि योजना के अंतर्गत किशोरियों के स्वास्थ्य एवं स्वच्छता हेतु उनकी सहायता करना है।
  • किशोरियों की अपने जीवन के संबंध में स्वतंत्र निर्णय लेने हेतु सक्षम बनाना है।

Key Highlights 

योजना का नामसावित्रीबाई फुले किशोरी समृद्धि योजना 
राज्यझारखंड
शुरू किया गयाहेमंत सोरेन 
कैटेगरीझारखंड की सरकारी योजनाएं
लाभार्थीकेवल बालिकाएं
लाभकुल 40,000 रुपए
आवेदन प्रक्रियाऑनलाइन
आधिकारिक वेबसाइट savitribaipksy.jharkhand.gov.in

सावित्रीबाई फुले किशोरी समृद्धि योजना के तहत लाभ

Savitribai Phule Yojana Jharkhand के अंतर्गत पात्र बालिकाओं को निम्नलिखित आर्थिक सहायता प्रदान की जायेगी।

  • कक्षा 8 में नामांकित बालिका को 2500 रुपए दिए जायेंगे।
  • कक्षा 9 में नामांकित बालिका को 2500 रुपए दिए जायेंगे।
  • कक्षा 10 में नामांकित बालिका को 5,000 रुपए दिए जायेंगे।
  • कक्षा 11 में नामांकित बालिका को 5,000 रुपए दिए जायेंगे।
  • कक्षा 12 में प्रवेश लेने वाली बालिका को 5,000 रुपए दिए जायेंगे।
  • 18-19 वर्ष की आयु की बालिका को एकमुश्त 20,000 रुपए दिए जायेंगे। 
श्रेणीआर्थिक लाभ
कक्षा 8 में नामांकित2500 रुपए
कक्षा 9 में नामांकित2500 रुपए
कक्षा 10 में नामांकित5,000 रुपए
कक्षा 11 में नामांकित5,000 रुपए
कक्षा 12 में नामांकित5,000 रुपए
18-19 वर्ष की बालिका20,000 रुपए
कुल 40,000 रुपए

सावित्रीबाई फुले किशोरी समृद्धि योजना की पात्रता

  • Savitribai Phule Yojana Jharkhand के तहत केवल प्रथम 2 पुत्री को लाभ दिया जायेगा।
  • लाभार्थी की माता द्वारा शपथ पत्र समर्पित किया जायेगा जो आवेदन पत्र के साथ संलग्न होगा। 
  • प्रदेश की बालिकाओं जो कक्षा 8 से कक्षा 12 तक पढ़ रही हैं उन्हें इस योजना का लाभ दिया जायेगा। 
  • बालिका के माता अथवा पिता किसी सरकारी विभाग में कार्यरत नही होने चाहिए।
  • बालिका बैंक में खाता उपलब्ध होना चाहिए।
  • लाभार्थी द्वारा अपने 19 वर्ष पूर्ण होने से पहले इस योजना में आवेदन करना होगा।
  • बालिका के 18 वर्ष पूर्ण होने की स्थिति में वोटर आईडी बनवाना अनिवार्य है। 

Savitribai Phule Yojana Jharkhand के लिए जरूरी दस्तावेज 

  • बालिका का आधार कार्ड
  • बालिका का जन्म प्रमाण पत्र 
  • बालिका का बैंक खाता 
  • बालिका का निवास प्रमाण पत्र 
  • माता पिता का आधार कार्ड
  • स्व घोषणा पत्र
  • मोबाइल नंबर
  • सावित्रीबाई फुले योजना आवेदन फॉर्म
  • बालिका का पासपोर्ट साइज फोटो 

Savitribai Phule Kishori Samriddhi Yojana Apply Online 

  1. सबसे पहले तो आपको योजना की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा।
  2. उसके बाद आपको होमपेज पर Beneficiary Login की बटन पर क्लिक करना होगा।
  3. उसके बाद नीचे उसके Register Now की बटन पर क्लिक करना होगा।
  4. अब आपको अपना प्रोफाइल बनाना होगा जिसमे आपको अपना नाम, और पासवर्ड बनाना होगा।
  5. उसके बाद आपको Login करना होगा जिसमें आपको मोबाइल नंबर और पासवर्ड भरना होगा।
  6. अब आपकी प्रोफाइल लॉगिन हो जायेगी और आपको अपनी प्रोफाइल अपडेट करना होगा।
  7. उसके बाद आपको डैशबोर्ड पर Apply Online की बटन पर क्लिक करना होगा और Beneficiary Registration करना होगा।
  8. अब आपको Savitribai Phule Yojana Jharkhand Application Form को भरना होगा।
  9. सभी जानकारी आपको भरना होगा और सभी जरूरी दस्तावेज को अपलोड करना होगा।
  10. सफलतापूर्ण रजिस्ट्रेशन हो जाने पर आपको एक रजिस्ट्रेशन नंबर प्राप्त होगा, जो आपके डैशबोर्ड पर दिखाई देने लगेगा।

Savitribai Phule Kishori Samriddhi Yojana Application Status

  • सबसे पहले तो आपको योजना की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा।
  • उसके बाद आपको Beneficiary Login के विकल्प पर क्लिक करना होगा।
  • अब आपको अपना मोबाइल नंबर और पासवर्ड भरना होगा, यदि पासवर्ड भूल गए हो तो आप नया पासवर्ड बना सकते हैं।
  • लॉगिन करने के बाद आप अपने आवेदन की स्थिति देख पाएंगे। 

Share Now
Scroll to Top