झारखंड सरकार द्वारा महिलाओं के लिए एक नई योजना का शुभारंभ किया गया है जिसका नाम मुख्यमंत्री मैया सम्मान योजना है जिसके अंतर्गत प्रदेश की महिलाओं को वित्तीय सहायता प्रदान की जायेगी। इस आर्टिकल की मदद से हम आप सभी को Mukhyamantri Maiya Samman Yojana के बारे में पूरी जानकारी प्रदान करेंगे, जैसे Mukhyamantri Maiya Samman Yojana Form और पात्रता के बारे में जानकारी लेने के लिए आर्टिकल को अंत तक पढ़े।
झारखंड मुख्यमंत्री मैया सम्मान योजना 2024
झारखंड सरकार के मुख्यमंत्री श्री हेमंत सोरेन जी ने महिलाओं के हित के लिए एक नई योजना का शुभारंभ किया है जिसका नाम Mukhyamantri Maiya Samman Yojana है जिसके अंतर्गत महिलाओं प्रतिमाह 1000 रुपए की आर्थिक सहायता प्रदान की जायेगी, जो की एक वर्ष में कुल 12,000 रुपए होंगे। योजना के तहत पात्र महिलाओं को प्रत्येक माह की 15 तारीख को उनके बैंक खाते में योजना की राशि पहुचाई जाएगी।
मुख्यमंत्री मैया सम्मान योजना फॉर्म आंगनवाड़ी एवं सहायिका द्वारा घर घर जाकर आवेदन फॉर्म प्रदान किया जायेगा, जो बिल्कुल निशुल्क होगा। प्रदेश सरकार द्वारा 3 से 10 अगस्त के मध्य आवेदन पत्रों को जमा करने के लिए कैंप लगाए जाएंगे। ग्रामीण क्षेत्रों में प्रत्येक पंचायत भवन में और शहरी क्षेत्रों में प्रत्येक नगर पालिका में कैंपों का आयोजन किया जायेगा।
मुख्यमंत्री मैया सम्मान योजना के उद्देश्य
- प्रदेश में महिलाओं को सशक्त करना और उन्हें आत्मनिर्भर बनाना है।
- महिलाओं को प्रतिमाह ₹1,000 देने का उद्देश्य है।
- एक वर्ष में 12,000 रुपए देने की घोषणा की गई है।
- प्रत्येक महिला को निशुल्क आवेदन फॉर्म दिया जायेगा।
Mukhyamantri Maiya Samman Yojana के लाभ
- महिलाओं को प्रत्येक माह ₹1,000 की आर्थिक सहायता प्रदान की जायेगी, जिससे उन्हें एक वर्ष में 12,000 रुपए की सहायता प्रदान होगी।
- प्रत्येक माह की 15 तारीख को महिलाओं के खाते में डीबीटी के माध्यम से पैसा भेजा जाएगा।
- झारखंड राज्य के राशन कार्ड धारी जैसे गुलाबी, हरा, सफेद और पीला आदि को योजना का लाभ दिया जायेगा।
- योजना में आवेदन करने के लिए आवेदन पत्र निशुल्क प्रदान किया जायेगा।
Key Highlights
योजना का नाम | Mukhyamantri Maiya Samman Yojana |
राज्य | झारखंड |
शुरू किया गया | हेमंत सोरेन द्वारा |
कैटेगरी | झारखंड सरकार की योजनाएं |
लाभार्थी | महिलाएं |
लाभ | 1,000 रुपए प्रति माह |
आवेदन प्रक्रिया | ऑफलाइन |
आवेदन फॉर्म PDF लिंक | यहां क्लिक करें |
Official Website | mmmsy.jharkhand.gov.in |
मुख्यमंत्री मैया सम्मान योजना की पात्रता
- इस योजना का लाभ केवल झारखंड राज्य की मूल निवासी महिलाओं को लाभ दिया जायेगा।
- योजना के तहत लाभ 21 वर्ष से 50 वर्ष की महिलाओं को वित्तीय सहायता प्रदान की जायेगी।
- आधार से जुड़ा सिंगल बैंक खाता धारक को योजना का लाभ दिया जायेगा।
- जिनका बैंक खाता आधार से नहीं जुड़ा है वे इस योजना का लाभ दिसंबर 2024 तक उठा सकते हैं, उसके बाद आधार को बैंक से लिंक करवाना होगा।
- झारखंड राज्य के राशन कार्ड धारक भी इस योजना का लाभ उठा सकते हैं।
Mukhyamantri Maiya Samman Yojana Required Documents
- आधार कार्ड
- निवास प्रमाण पत्र
- मोबाइल नंबर
- बैंक खाता
- पासपोर्ट साइज फोटो
- पूरा पता
मुख्यमंत्री मैया सम्मान योजना फॉर्म PDF Download
Maiya Samman Yojana Form को प्रदेश में कार्यरत आंगनवाड़ी कार्यकर्ता और सहायकों द्वारा प्रत्येक गांव और गली में निशुल्क रूप से प्रदान किया जायेगा। यदि आप भी इस योजना का लाभ उठाना चाहती हैं तो हमने आवेदन फॉर्म डाउनलोड करने की लिंक नीचे दी है जिससे आप आसानी से मुख्यमंत्री मैया सम्मान योजना फॉर्म डाउनलोड कर सकती हैं।
प्रदेश में 3 अगस्त से लेकर 10 अगस्त तक आवेदन फॉर्म जमा करने के लिए कैंप लगाए जायेंगे, जो भी लाभार्थी योजना का लाभ लेना चाहता है वह फॉर्म को डाउनलोड करके जमा कर सकता है ताकि 15 अगस्त को उसके खाते में राशि आ सके। Maiya Samman Yojana Form डाउनलोड करने के लिए यहां क्लिक करें।