Mukhyamantri Rajshri Yojana Maharashtra 2024: आवेदन प्रक्रिया, पात्रता एवं लाभ

Rajshri Yojana Maharashtra 2024
Share Now

महाराष्ट्र सरकार द्वारा महिलाओं एवं बालिकाओं के लिए कई कल्याणकारी योजनाओं का शुभारंभ किया जा रहा है जिनके तहत उन्हें लाभ प्रदान किया जाता है। इस आर्टिकल की मदद से हम आप सभी को प्रदेश सरकार की नई योजना मुख्यमंत्री राजश्री योजना महाराष्ट्र के बारे में बताने जा रहे हैं जिसके तहत प्रदेश में बच्चियों को आर्थिक सहायता प्रदान की जाती है। Mukhyamantri Rajshri Yojana Maharashtra के बारे में अधिक जानकारी जैसे Rajshri Yojana Maharashtra आवेदन प्रक्रिया, पात्रता एवं लाभ के बारे में जानने के लिए आर्टिकल को अंत तक पढ़ें। 

Mukhyamantri Rajshri Yojana Maharashtra 2024

महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री श्री एकनाथ शिंदे जी ने प्रदेश में शिक्षा को बढ़ावा देने के लिए मुख्यमंत्री राजश्री योजना महाराष्ट्र की शुरुआत की है जिसका मुख्य उद्देश्य राज्य में आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों की लड़कियों को उनके जन्म से लेकर उनकी शिक्षा पूरी होने तक वित्तीय सहायता प्रदान करना है। इस योजना का अन्य नाम लेक लड़की योजना है जिसके तहत लड़कियों के जन्म से लेकर 18 वर्ष तक की आयु हो जाने तक उन्हे 5 चरण में 98,000 रुपए की आर्थिक सहायता प्रदान की जायेगी। 

Mukhyamantri Rajshri Yojana Maharashtra मुख्यता लड़कियों के लिए शुरू की गई है जिसके अन्तर्गत गरीब परिवारों की लड़कियों को उच्च शिक्षा प्रदान करने के लिए आर्थिक मदद सरकार द्वारा प्रदान की जायेगी और समाज में उनका स्तर मजबूत करने के लिए बढ़ावा दिया जायेगा। 

महाराष्ट्र राजश्री योजना के उद्देश्य

  • लड़कियों को उच्च शिक्षा प्रदान करने के लिए आर्थिक सहायता देना है।
  • प्रदेश में शिक्षा के स्तर को बढ़ावा देना है।
  • गरीब परिवारों की लड़कियों को जन्म से लेकर 18 वर्ष तक कुल 98,000 रुपए प्रदान करना है।
  • आर्थिक मदद 5 चरणों में दिया जायेगा।

Key Highlights

योजना का नामRajshri Yojana Maharashtra 
राज्यMaharashtra 
शुरू किया गयाएकनाथ शिंदे द्वारा
कैटेगरीMaharashtra Government Schemes 
लाभार्थीलड़कियां
कुल लाभ98,000 रुपए
आवेदन प्रक्रिया ऑनलाइन/ऑफलाइन
आधिकारिक वेबसाइट जल्द शुरू होगी

Mukhyamantri Rajshri Yojana Maharashtra के लाभ

  • बालिका को कुल 98,000 रुपए 5 चरणों में दिए जायेंगे।
  • पहले चरण में 5,000 रुपए जन्म के पश्चात दिए जायेंगे।
  • 6,000 रुपए जब लड़की कक्षा 1 में प्रवेश करती है।
  • 7 हजार रुपए जब लड़की कक्षा 6 में प्रवेश करती है।
  • 8 हजार रुपए जब लड़की कक्षा 11वीं में पहुंच जाएंगी।
  • 75,000 रुपए जब लड़की 18 वर्ष की हो जायेगी। 
चरणआर्थिक राशि
जन्म के पश्चात₹5,000
कक्षा 1 में प्रवेश ₹6,000
कक्षा 6 में प्रवेश ₹7,000
कक्षा 11 में प्रवेश ₹8,000
18 वर्ष पूर्ण₹75,000

मुख्यमंत्री राजश्री योजना महाराष्ट्र की पात्रता

  • आवेदक महाराष्ट्र के मूल निवासी होने चाहिए।
  • आवेदक के परिवार में पीला कार्ड एवं नारंगी कार्ड होना आवश्यक है।
  • यह योजना 1 अप्रैल 2023 के बाद जन्मी बच्चियों के लिए लागू होगी।
  •  1 अप्रैल, 2023 से पहले बेटी/बेटा और उसके बाद पैदा हुई दूसरी बेटी या जुड़वां बेटियां (स्वतंत्र) योजना के तहत स्वीकार्य रहेंगी
  • लड़की के 18 वर्ष की आयु प्राप्त करने के बाद ही उसके बैंक खाते में 75,000/- रुपये जमा किए जाएंगे, इससे पहले उसके बैंक खाते में कोई राशि जमा नहीं की जाएगी
  • मुख्यमंत्री राजश्री योजना महाराष्ट्र का लाभ उठाने के लिए लड़की को अपनी शिक्षा पूरी करनी होगी, इसलिए यदि लड़की किसी भी कारण से पढ़ाई छोड़ देती है, तो उसे लाभ राशि नहीं दी जाएगी।आवेदक के परिवार का कोई भी सदस्य सरकारी सेवा में कार्यरत नहीं होना चाहिए। 

Mukhyamantri Rajshri Yojana Maharashtra Documents 

  • आधार कार्ड
  • निवास प्रमाण पत्र 
  • पीला कार्ड 
  • नारंगी कार्ड 
  • मोबाइल नंबर 
  • बैंक खाता 
  • पासपोर्ट साइज फोटो 
  • जन्म प्रमाण पत्र
  • मार्कशीट

Mukhyamantri Rajshri Yojana Maharashtra Apply Online 

यदि आप राजश्री योजना महाराष्ट्र में आवेदन करना चाहते हैं तो आपको नीचे दिए गए निर्देशों का पालन करना होगा। 

  • सबसे पहले आपको महाराष्ट्र राजश्री योजना की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा।
  • उसके बाद आपको ऑनलाइन आवेदन के विकल्प पर क्लिक करना होगा जो होमपेज पर दिया जायेगा।
  • उसके बाद आपको अपनी जानकारी भरना होगा और और जरूरी दस्तावेज को अपलोड करना होगा।
  • अंत में सभी दस्तावेजों को अपलोड करके सबमिट बटन पर क्लिक करना होगा।
  • मुख्यमंत्री राजश्री योजना महाराष्ट्र में ऑनलाइन आवेदन करने की आधिकारिक वेबसाइट जल्द शुरू की जायेगी।

Share Now
Scroll to Top