UP Nishulk Boring Yojana 2024: आवेदन प्रक्रिया और पात्रता

UP Nishulk Boring Yojana 2024
Share Now

Nishulk Boring Yojana Online Apply | Nishulk Boring Yojana Registration

उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा किसानों के लिए महत्वपूर्ण योजनाओं का संचालन किया जा रहा है ऐसी ही एक महत्वपूर्ण योजना है जिसका नाम निशुल्क बोरिंग योजना है, इस योजना के बारे में पूरी जानकारी जैसे आवेदन प्रक्रिया, पात्रता, कृषक भूमि आदि प्राप्त करने के लिए आर्टिकल को अंत तक पढ़ें और दूसरों के साथ साझा भी करें।

UP Nishulk Boring Yojana 2024

उत्तर प्रदेश सरकार के मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ जी द्वारा किसानों के लिए निशुल्क बोरिंग योजना का संचालन किया जा रहा है जिसके अंतर्गत अनुसूचित जाति परिवार के गरीबी की रेखा के नीचे मैदानी क्षेत्र में निवास करने वाले लघु एवं सीमान्त कृषको के खेतों में बोरिंग करायी जाती है। 

UP Nishulk Boring Yojana 2024
UP Nishulk Boring Yojana 2024

निशुल्क बोरिंग योजना के तहत किसानों को 10,000 रुपए प्रति बोरिंग आर्थिक सहायता प्रदान की जाती है बोरिंग करने का कार्य सरकार द्वारा चयनित एजेंसी द्वारा किया जाता है। 

निशुल्क बोरिंग योजना के तहत लाभ पाने के लिए सबसे पहले आवेदक को जिला स्तर पर जिला समाज कल्याण अधिकारी के कार्यालय या विकास खंड स्तर पर आवेदन कर सकते हैं। Nishulk Boring Yojana Online Apply करने की पूरी प्रक्रिया नीचे आर्टिकल में दी गई है।

यूपी निशुल्क बोरिंग योजना के लाभ एवं उद्देश्य

  • प्रदेश के किसानों को निशुल्क बोरिंग उपलब्ध करवाना है।
  • छोटे एवं सीमांत कृषकों को योजना के अंतर्गत लाभ प्रदान करना है। 
  • किसानों को निशुल्क बोरिंग की मदद से सिंचाई करने में आसानी होगी।
  • सरकार द्वारा 10,000 हजार रुपए प्रति बोरिंग की आर्थिक मदद की जाती है। 
  • लाभार्थियों का चयन खंड विकास स्तर के अधिकारी द्वारा किया जाता है और एजेंसी द्वारा बोरिंग कराई जाती है।

Key Highlights

योजना का नामNishulk Boring Yojana 
राज्यउत्तर प्रदेश 
शुरू किया गयायोगी आदित्यनाथ जी द्वारा 
कैटेगरीUP Government Schemes
लाभ10,000 रुपए प्रति बोरिंग 
आवेदन प्रक्रियाऑनलाइन/ऑफलाइन
आधिकारिक वेबसाइट minorirrigationup.gov.in

UP Nishulk Boring Yojana की पात्रता

  • आवेदक प्रदेश का मूल निवासी होना चाहिए। 
  • आवेदक अनुसूचित जाति से ताल्लुक रखना चाहिए।
  • आवेदक के पास कृषक जमीन होना आवश्यक है अन्यथा लाभ नही प्राप्त कर पाएंगे।
  • केवल लघु एवं सीमांत किसानों को ही योजना के तहत लाभ प्रदान किया जाएगा। 
  • आवेदक अनुसूचित जाति से ताल्लुक रखता हो और गरीबी रेखा से नीचे होनी चाहिए। 

Nishulk Boring Yojana Documents

  • आधार कार्ड
  • निवास प्रमाण पत्र
  • आय प्रमाण पत्र
  • जाति प्रमाण पत्र
  • बैंक खाता
  • मोबाइल नंबर
  • खतौनी

UP Nishulk Boring Yojana Apply Online 

निशुल्क बोरिंग योजना में आवेदन दो माध्यम से किया जा सकता है पहला ऑफलाइन माध्यम है जो जनपद समाज कल्याण अधिकारी या खंड विकास अधिकारी के स्तर पर किया जा सकता है, दूसरा माध्यम ऑनलाइन है जिसकी प्रक्रिया नीचे दी गई है:

  • सबसे पहले तो आपको निशुल्क बोरिंग योजना की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा।
  • होमपेज पर आपको Nishulk Boring Yojana Registration के विकल्प पर क्लिक करना होगा
  • अब आपको आवेदन फॉर्म को भरना होगा और अपनी जानकारी को भरना होगा।
  • उसके बाद आपको जरूरी दस्तावेजों को अपलोड करना होगा।
  • अंत में आपको सबमिट बटन पर क्लिक करना होगा।
  • यदि आप अपने मोबाइल से नही कर पाएंगे तो आप नजदीकी सहज जन सेवा केंद्र से आवेदन करवा सकते हैं।

Share Now
Scroll to Top