मुख्यमंत्री योजना दूत 2024: Online Registration & Eligibility

मुख्यमंत्री योजना दूत 2024
Share Now

महाराष्ट्र मुख्यमंत्री योजना दूत 2024

महाराष्ट्र सरकार द्वारा प्रदेश के युवाओं को नियमित रूप से रोजगार प्रदान करने के लिए अनेक प्रयास किए जा रहे हैं इसी को ध्यान में रखते हुए सरकार द्वारा योजना दूत फॉर्म की शुरुआत की है। आज हम इस आर्टिकल की मदद से आप सभी को Yojana Doot Online Form के बारे में पूरी जानकारी प्रदान करेंगे, जिसको भरकर आप सभी सरकार की इस योजना का लाभ उठा सकते हैं। 

मुख्यमंत्री योजना दूत 2024 क्या है?

महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री श्री एकनाथ शिंदे जी ने प्रदेश में युवाओं को रोजगार प्रदान करने के लिए मुख्यमंत्री योजना दूत पोर्टल की शुरुआत की है जिसके अंतर्गत प्रदेश में ग्रामीण क्षेत्रों 45000 युवाओं को भर्ती किया जायेगा वहीं शहरी क्षेत्रों में लगभग 5000 युवाओं की भर्ती की जाएगी। प्रदेश सरकार द्वारा नागरिकों के लिए बहुत सी योजनाओं का संचालन एवं शुभारंभ किया जाता है, परंतु ऐसा कभी कभी होता है कि आम जनता उनका प्रचार प्रसार नही हो पाता है इसी को ध्यान में रखते हुए सरकार ने Mukhyamantri Yojana Doot की शुरुआत की है जिनका काम योजनाओं के बारे में आम जनता को बताना है। 

महाराष्ट्र योजना दूतों का काम लोगों को सरकारी योजनाओं के बारे में बताना और उन्हें आवेदन की प्रक्रिया समझाना। हर ग्राम पंचायत में एक दूत होगा और शहरी क्षेत्रों में हर 5,000 लोगों पर एक दूत होगा। जिसमे चयनित दूतों को प्रति माह 10,000 रुपये का भत्ता मिलेगा। इसमें यात्रा खर्च शामिल होगा। इनका कॉन्ट्रैक्ट छह महीने का रहेगा।

मुख्यमंत्री योजना दूत का उद्देश्य

  • प्रदेश में सरकार की योजनाओं की जानकारी आम जनता तक पहुंचाना है। 
  • प्रदेश में कुल 50000 योजना दूतों की भर्ती करना है।
  • ग्रामीण क्षेत्रों में 45000 योजना दूत रहेंगे और शहरी क्षेत्र में 5000 योजना दूत रहेंगे।
  • योजना दूत का मुख्य कार्य प्रदेश सरकार की योजनाओं के बारे में आम जनता को पूरी जानकारी प्रदान करना है और उन्हें लाभ भी बताना है।
  • प्रदेश सरकार द्वारा योजना दूतों को 10000 रुपए मासिक भत्ता दिया जायेगा। 
  • आवेदक को 6 महीने के लिए योजना दूत बनाया जायेगा। 

मुख्यमंत्री योजना दूत के फायदे

  • वास्तविक कार्य अनुभव का अनुभव प्राप्त होगा
  • सामाजिक परिवर्तन का हिस्सा बनने का अवसर मिलेगा।
  • वजीफा वित्तीय सहायता प्रदान करता है।
  • सीखने के साथ-साथ कौशल विकास भी होगा।
  • सरकारी कार्य का अनुभव मिलेगा। 

Key Highlights

योजना का नाममुख्यमंत्री योजना दूत रजिस्ट्रेशन
राज्यमहाराष्ट्र
शुरू किया गया श्री एकनाथ शिंदे जी द्वारा
कैटेगरीमहाराष्ट्र सरकार की योजनाएं
लाभार्थी50,000 युवा
लाभ10000 रुपए महीना
आवेदन प्रक्रियाऑनलाइन
आधिकारिक वेबसाइट mahayojanadoot.org

मुख्यमंत्री योजना दूत की पात्रता

  • आवेदक की आयु 18 वर्ष से 35 वर्ष होनी चाहिए। 
  • आवेदक महाराष्ट्र प्रदेश के मूल निवासी होनी चाहिए।
  • आवेदक को मोबाइल, कंप्यूटर आदि की जानकारी भी होनी चाहिए।
  • आवेदक को हिंदी, मराठी में से कोई एक भाषा का ज्ञान होना चाहिए।
  • आवेदक कम से कम ग्रेजुशन पास होना चाहिए।
  • आवेदक के पास आधार कार्ड और बैंक खाता उसके नाम पर होना चाहिए और आधार नंबर लिंक्ड होना चाहिए।
  • आवेदक के पास मोबाइल होना अनिवार्य है।

मुख्यमंत्री योजना दूत के लिए जरूरी दस्तावेज 

  • आधार कार्ड 
  • पैन कार्ड 
  • मोबाइल नंबर 
  • बैंक पासबुक 
  • शैक्षिक योग्यता 
  • पासपोर्ट साइज फोटो 
  • ईमेल आईडी 
  • कंप्यूटर सर्टिफिकेट यदि हो तो। 

Mukhyamantri Yojana Doot Registration 

  • मुख्यमंत्री योजनादूत पोर्टल पर Candidate Registration पर क्लिक करें।
  • पात्रता से संबंधित आवश्यक दस्तावेजों को ध्यानपूर्वक पढ़ें।
  • पंजीकृत आधार नंबर दर्ज करें और फोन पर भेजे गए ओटीपी को सत्यापित करें।
  • सत्यापन के बाद अपना आधार विवरण दर्ज करें और सत्यापित करें कि आपका ईमेल और फोन नंबर सही है।
  • आप स्वतः ही लॉग इन हो जाएंगे। आपको हर बार लॉग इन करने के लिए एक ही ईमेल आईडी का उपयोग करना होगा।
  • अपनी शैक्षिक योग्यता दर्ज करें और प्रासंगिक दस्तावेज संलग्न करें।
  • रिक्तियां आपके सामने प्रदर्शित की जाएंगी। आप उन्हें फ़िल्टर कर सकते हैं और उनके लिए आवेदन कर सकते हैं।


Share Now
Scroll to Top