CG Mahtari Vandana Yojana 2024: आवेदन प्रक्रिया एवं स्थिति

CG Mahtari Vandana Yojana 2024
Share Now

छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा प्रदेश में महिलाओं के लिए नई योजनाओं का संचालन किया जा रहा हैं जिनके तहत उन्हें लाभ प्रदान किया जा रहा है, इसी क्रम छत्तीसगढ़ सरकार ने महतारी वंदना योजना की शुरुआत की है जिसके तहत महिलाओं को प्रति माह वित्तीय सहायता प्रदान की जाती है। Mahtari Vandana Yojana Online Form, Mahtari Vandana Yojana Form link एवं Status जानने के लिए इस आर्टिकल को अंत तक पढ़ें।

Chhattisgarh Mahtari Vandana Yojana 2024

छत्तीसगढ़ के मुख्यम्मत श्री विष्णुदेव साय जी ने प्रदेश में महिलाओं के लिए नई योजना का शुभारंभ किया है जिसका नाम महतारी वंदना योजना है इस योजना के तहत प्रदेश की विवाहित महिलाओं को सालाना 12,000 रुपए देने का प्रावधान है जिसका अर्थ प्रत्येक माह 1,000 रुपए महिला के बैंक खाते में दिए जायेंगे।

CG Mahtari Vandana Yojana 2024

छत्तीसगढ़ में महिलाओं के आर्थिक स्वावलंबन तथा उनके स्वास्थ्य एवं पोषण स्तर में सतत सुधार तथा परिवार में उनकी निर्णायक भूमिका बढ़ाने हेतु, समाज में महिलाओज के प्रति भेदभाव तथा आर्थिक स्वावलंबन एवं सशक्तिकरण को बढ़ावा देने के उद्देश्य से प्रदेश सरकार ने Mahtari Vandana Yojana शुरू की है। 

Chhattisgarh Mahtari Vandana Yojana के उद्देश्य

  • महिलाओं के स्वावलंबन एवं उनके आश्रित बच्चो के स्वास्थ्य एवं पोषण स्तर में सतत सुधार को बनाए रखना है।
  • महिलाओं को आर्थिक रूप से स्वावलंबी बनाना।
  • परिवार स्तर पर निर्णय लिए जाने में महिलाओं की प्रभावी भूमिका को प्रोत्साहित करना है।
  • प्रदेश की विवाहित महिलाओं को योजना के अंतर्गत 1,000 प्रति माह प्रदान किए जायेंगे। 

महतारी वंदना योजना से जुड़ी गाइडलाइन

  • प्रत्येक पात्र महिला को उसकी पात्रता अवधि में 1,000 रुपए प्रतिमाह डीबीटी आधारित बैंक खाता में हस्तांतरित किया जायेगा। 
  • ऐसी महिलाएं जिनको सरकार द्वारा 1,000 रुपए से कम पेंशन मिल रही है उन्हे उतनी राशि आवंटित की जायेगी जिससे वे 1,000 रुपए प्रति माह पा सके।
  • आवेदन पत्र बिलकुल निशुल्क भरे जायेंगे अर्थात कोई भी शुल्क देय नही होगा।
योजना का नाममहतारी वंदना योजना 
राज्यछत्तीसगढ़
शुरू किया गयाश्री विष्णुदेव साय द्वारा
कैटेगरीछत्तीसगढ़ सरकार की योजनाएं
लाभार्थीमहिलाएं
लाभ12,000 रुपए सालाना
आवेदन प्रक्रिया ऑनलाइन
आधिकारिक वेबसाइट mahtarivandan.cgstate.gov.in

महतारी वंदना योजना की पात्रता

  • विवाहित महिला छत्तीसगढ़ राज्य की स्थानीय निवासी होना चाहिए।
  • आवेदक की आयु 21 वर्ष से कम नहीं होनी चाहिए।
  • आवेदक महिला विवाहित होनी चाहिए।
  • परिवार का कोई भी सदस्य आयकरदाता नहीं होना चाहिए।
  • जिनके परिवार का कोई भी सदस्य भारत अथवा राज्य सरकार में कार्यरत है वो योजना की पात्र नहीं होगी।
  • जिनके परिवार का कोई भी सदस्य वर्तमान या पूर्व में संसद अथवा विधायक हो, वह योजना में पात्र नहीं होंगी।
  • विधवा महिलाए भी योजना के लिए पात्र होंगी। 

Mahtari Vandana Yojana Documents Required

  • आधार कार्ड
  • पान कार्ड
  • निवास प्रमाण पत्र 
  • आय प्रमाण पत्र 
  • पासपोर्ट साइज फोटो
  • विवाह प्रमाण पत्र
  • विधवा होने की स्थिति में पति का मृत्यु प्रमाण पत्र
  • बैंक खाते की पासबुक
  • परिचय पत्र 
  • पता
  • शपथ पत्र 

Mahtari Vandana Yojana Online Form Link

योजना हेतु आवेदन महतारी वंदना योजना के ऑनलाइन पोर्टल तथा योजना के मोबाइल ऐप द्वारा निम्नानुसार मध्यमोक से भरे जा सकेंगे:-

  • आंगनवाड़ी केंद्र के माध्यम से आवेदन भरे जाने हेतु आंगनवाड़ी केंद्र की लॉगिन आईडी से भरे जायेंगे।
  • ग्राम पंचायत स्तर से आवेदन भरे जाने हेतु ग्राम पंचायत सचिव की लॉगिन आईडी से आवेदन भरे जायेंगे।
  • परियोजना कार्यालय, महिला एवं बाल विकास मंत्रालय से भी आवेदन किए जा सकेंगे। 
  • आवेदक स्वयं पोर्टल के माध्यम से अथवा मोबाइल ऐप के माध्यम से आवेदन कर सकेंगे। आवेदन भरे जाने की प्रक्रिया OTP आधारित होगी।
  • नगरिया क्षेत्रों के अंतर्गत आने वाले वार्डो में नगर निकायों के द्वारा महतारी वंदना योजना आवेदन पत्र भरे जायेंगे।

Mahtari Vandana Yojana Form Status Check 

CG Mahtari Vandana Yojana 2024
  • महतारी वंदना योजना में आवेदन पत्र की स्थिति जानने के लिए आपको लाभार्थी क्रमांक/मोबाइल नंबर/ आधार कार्ड संख्या की जरूरत पड़ेगी।
  • सबसे पहले आपको योजना की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा।
  • उसके बाद आपको आवेदन एवं भुगतान की स्थिति के विकल्प पर क्लिक करना होगा।
  • उसके बाद आपको लाभार्थी क्रमांक या फोन नंबर या आधार कार्ड को भरना होगा।
  • उसके बाद कैप्चा कोड भरकर आपको सबमिट की बटन पर क्लिक करना होगा।
  • इसी विकल्प से आप Mahtari Vandana Yojana DBT Status Check कर सकते हैं। 

Mahtari Vandana Yojana Final List 2024

आवेदन पत्रों की प्राप्ति की निर्धारित अंतिम तिथि के बाद आवेदकों की अंतिम सूची पोर्टल या ऐप पर ग्राम पंचायत या वार्ड वार प्रदर्शित की जायेगी। हालांकि आप खुद से ऑनलाइन इस सूची को देख सकते हैं। Mahtari Vandana Yojana Final List 2024 को देखने के लिए नीचे दिए गए निर्देशों का पालन करें:- 

  • सबसे पहले तो आपको योजना की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा।
  • उसके बाद आपको अंतिम सूची के विकल्प पर क्लिक करना होगा।
  • उसके बाद आपको जिला, क्षेत्र, ब्लॉक आदि को सेलेक्ट करना होगा।
  • अंत में आपको अपने आंगनबाड़ी केंद्र का चुनाव करना होगा। 
  • इसके बाद नीचे आपको अपने क्षेत्र की नवीनतम हितग्राहियों की सूची प्राप्त हो जायेगी। 

Share Now
Scroll to Top